Wednesday, July 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मंडावरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, 22 विभागों ने दीं...

कुचामन सिटी: मंडावरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, 22 विभागों ने दीं जनसेवाएं, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. उपखंड प्रशासन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत मंडावरा में सुरेंद्र सिंह चौधरी (शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी, कुचामन सिटी) की अध्यक्षता में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर प्रभारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का निरीक्षण कर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description

गोद भराई रस्म का आयोजन

इस दौरान पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण, भू-विभाजन प्रकरणों का निस्तारण, मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियों का वितरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत लाभ प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के समेकित बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई रस्म का आयोजन भी किया गया।

शिविर प्रभारी ने दी स्वास्थ्य संबंधित सलाह

इस अवसर पर शिविर प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन, संस्थागत प्रसव, समय पर टीकाकरण तथा प्रसव-पूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल के महत्व की जानकारी दी।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, नियमित चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से माता और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित लाभ लेने का आह्वान किया।

सुरेंद्र सिंह चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे तथा पात्र लाभार्थियों को अधिकतम लाभान्वित किया जाए।

शिविर में 22 विभागों द्वारा विभिन्न जनसेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

प्रभारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

शिविर में रामेश्वर गढ़वाल, तहसीलदार, कुचामन सिटी एवं विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त होने पर उपखंड प्रशासन के इस अभिनव प्रयास की सराहना की।

डीडवाना-कुचामन जिले में अच्छी बारिश के इंतजार के बीच मौसम विभाग का अलर्ट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!