Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: घनश्याम सिंह किनियां को मिलेगा श्री राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद...

कुचामन सिटी: घनश्याम सिंह किनियां को मिलेगा श्री राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद रत्न सम्मान 2026

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में आगामी 09 अगस्त 2026, रविवार को सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम श्रृंगी ऋषि भवन अम्बामाता (उदयपुर) में आयोजित होगा।

- विज्ञापन -image description

सृजन सरिता समूह के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान के प्रतिष्ठित साहित्यकारों का सम्मान तथा नवप्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा।

इसी क्रम में साहित्य एवं छंद-सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सृजन-सरिता समूह के कुचामन-डीडवाना के वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सिंह किनियां का चयन ‘श्री राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद रत्न सम्मान 2026’ के लिए किया गया है।

- Advertisement -ishan

घनश्याम सिंह किनियां लंबे समय से हिंदी एवं राजस्थानी साहित्य-सृजन में सक्रिय हैं तथा छंद, गीत, ग़ज़ल एवं विभिन्न काव्य-विधाओं में निरंतर रचनात्मक योगदान दे रहे हैं। इस सम्मान के लिए उनके चयन पर साहित्य-जगत एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

कुचामन सिटी: टोडदासजी की बगीची में भाजपा का संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments