Homeकुचामनसिटीराजस्थान में 7 दिन की देरी से मानसून की एंट्री, डीडवाना-कुचामन जिले...

राजस्थान में 7 दिन की देरी से मानसून की एंट्री, डीडवाना-कुचामन जिले में फिलहाल कोई अलर्ट नहीं

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार 7 दिन की देरी से प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई 2026 तक मानसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है तथा आगामी 2-3 दिनों में इसके राज्य के अन्य हिस्सों में भी आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।

- विज्ञापन -image description

मौसम विभाग ने आज उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश तथा कोटा संभाग के कुछ स्थानों पर अतिभारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं आगामी एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने तथा कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने का अनुमान है।

- विज्ञापन -image description

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग की ओर से डीडवाना-कुचामन जिले के लिए फिलहाल किसी प्रकार का बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments