Sunday, July 12, 2026
Homemakranaमकराना: ज्वैलर्स की दुकान से चोरी हुआ सामान मध्यप्रदेश से बरामद, एक...

मकराना: ज्वैलर्स की दुकान से चोरी हुआ सामान मध्यप्रदेश से बरामद, एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने मकराना में ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5,100 रुपए के इनामी आरोपी रामनिवास मोग्या की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में विशेष टीम द्वारा की गई।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार –  29 जनवरी 2026 को मकराना निवासी सुरेन्द्र कुमार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अस्पताल रोड स्थित उनके अजमेर ज्वैलर्स शोरूम का शटर व चैनल गेट के ताले तोड़कर चोर करीब 40 किलो चांदी के आभूषण एवं बर्तन तथा 158 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर ले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

महिला समेत तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने मकराना, कुचामन एवं अन्य मार्गों के करीब 400 से 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इससे पहले पुलिस ललित शर्मा, विजय मोग्या तथा एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवर और वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर चुकी है।

- Advertisement -ishan

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर मिले चोरी के आभूषण

इसके बाद 2 जुलाई 2026 को पारदी गैंग के मुख्य सदस्य एवं 5,100 रुपये के इनामी आरोपी रामनिवास मोग्या को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें दो चूड़ियां, एक जोड़ी कान के टॉप्स और एक मंगलसूत्र शामिल हैं, बरामद किए गए।

इसके अलावा 4.700 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं बर्तन भी बरामद किए गए हैं। इनमें 106 जोड़ी बिछुड़ियां, 60 जोड़ी पायजेब, दो प्लेट, 20 छोटे-बड़े गिलास, एक कम, एक आसन व छत्र, दीपक सेट, घंटी, चार कलश और चार दीपक सहित अन्य सामान शामिल है।

पुलिस ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से भी चोरी के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए जा चुके हैं।

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने पशु-पक्षियों से लेकर जरूरतमंदों तक पहुंचाई मदद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!