Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन पुलिस का महिला सुरक्षा अभियान, 1000 से ज्यादा नारी शक्ति ने...

डीडवाना-कुचामन पुलिस का महिला सुरक्षा अभियान, 1000 से ज्यादा नारी शक्ति ने लिया भाग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैन विश्व भारती, लाडनूं में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम में देशभर से आईं एक हजार से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं से जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, महिला बीट अधिकारी, वरिष्ठजन संबल योजना, विशाखा गाइडलाइन तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और डिजिटल माध्यमों पर सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को जनभागीदारी से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं समन्वय का मजबूत होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

कुचामन सिटी: क्रेटा कार से 1 किलो 507 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments