Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: दिगंबर जैन नागौरी मंदिर में 4 एवं 5 जुलाई को...

कुचामन सिटी: दिगंबर जैन नागौरी मंदिर में 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित होगा भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव, देशभर से श्रद्धालु होंगे सहभागी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आगामी 4 एवं 5 जुलाई 2026 को शहर की पुरानी धान मंडी स्थित दिगंबर जैन नागौरी मंदिर परिसर में भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न होगा।

- विज्ञापन -image description

यह धार्मिक आयोजन आचार्य विद्यासागर महाराज के सुशिष्य ऐलक क्षीरसागर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

महोत्सव को सफल एवं भव्य बनाने हेतु अमित भैयाजी, इंदौर एवं अमित शास्त्री, जबलपुर का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं आयोजन का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध गीतकार केशव भैया एवं पार्टी, इंदौर की भक्तिमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी जो श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगी।

महोत्सव के पूर्व दिवस 3 जुलाई को नवीन वेदियों के निर्माण एवं मुख्य तथा नवीन वेदियों पर मूलनायक भगवान को विराजमान कराने का परम सौभाग्य प्राप्त करने वाले पुण्यार्जक परिवारों के सम्मान में हल्दी एवं मेहंदी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप किया जाएगा, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।

- Advertisement -ishan

इस प्रकार रहेंगे दो दिवसीय कार्यक्रम

महोत्सव के प्रथम दिवस – शनिवार 4 जुलाई 2026 को प्रातः 6:15 बजे अभिषेक, शांतिधारा एवं यंत्र पूजन के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात प्रातः 7:15 बजे भगवान की रथयात्रा एवं घटयात्रा पूरे गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। यात्रा के समापन के बाद प्रातः 8:15 बजे ध्वजारोहण संपन्न होगा।

तत्पश्चात मंडप उद्घाटन एवं मंडप शुद्धि के बाद ऐलकश्री उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत यागमंडल विधान, पूजन एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 2:15 बजे अष्टकुमारियों द्वारा वेदी शुद्धि का विशेष आयोजन होगा। सायं 7:15 बजे संगीतमय महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव के द्वितीय दिवस – रविवार 5 जुलाई 2026 को प्रातः 6:15 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा, प्रातः 7:15 बजे पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ तथा प्रातः 10:15 बजे मुख्य एवं नवीन वेदी में भगवान को विराजमान कराने की दिव्य एवं ऐतिहासिक बेला संपन्न होगी। सायं 7:15 बजे भक्तामर महाआरती के साथ दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन होगा।

महोत्सव के लिए विभिन्न समितियों का गठन

दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट एवं सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा महोत्सव की सफल व्यवस्था हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर आवास, भोजन, यातायात, स्वागत, सजावट, प्रचार-प्रसार एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ट्रस्ट एवं समाज की ओर से आसपास के क्षेत्रों सहित विभिन्न नगरों एवं राज्यों के श्रद्धालुओं को इस ऐतिहासिक एवं पुण्यदायी आयोजन में सपरिवार सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है।

दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट एवं सकल दिगंबर जैन समाज ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने तथा भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल एवं अविस्मरणीय बनाने का विनम्र निवेदन किया है।

कुचामन सब्जी मंडी में महिलाओं के लिए शौचालय नहीं, आवारा पशुओं की समस्या; मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments