Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: टोडदासजी की बगीची में भाजपा का संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित

कुचामन सिटी: टोडदासजी की बगीची में भाजपा का संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत कुचामन शहर मंडल की ओर से टोडदासजी की बगीची, पदमपुरा रोड पर संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी के निर्देशन में आयोजित हुआ। अभियान के संयोजक जसराज खुड़ीवाल तथा सह संयोजक किशन गुर्जर और हेमंत पारीक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संत गुरु लक्ष्मण दास महाराज का माला, साफा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत श्री के सान्निध्य में भजन-कीर्तन का आनंद लिया तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल, ओमप्रकाश सैन, मनोहर चावला, श्याम चंदेलिया, गणेश सोनी, अविनाश राजोरिया, महेश खोकरिया, राजेंद्र साहनेल, गुलाबचंद नायक, खेताराम सिसोदिया, गौतम चंदेलिया, आनंद शर्मा, नरेश कुमावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम का उद्देश्य संत गुरु रविदास के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में आपसी भाईचारा और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना रहा।

कुचामन सिटी: सिद्धचक्र विधान में हवन की आहुतियों से विश्व शांति की कामना,1024 अर्घ्य समर्पित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments