Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गौ सम्मान आह्वान अभियान की तैयारी पूरी, सोमवार को निकलेगी...

कुचामन सिटी: गौ सम्मान आह्वान अभियान की तैयारी पूरी, सोमवार को निकलेगी विशाल शांतिपूर्ण रैली

गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा और गौ संरक्षण की मांग को लेकर कलक्टर को सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गौ माता को राष्ट्रीय माता का सम्मान दिलाने, देशभर में गौ वध पर प्रभावी रोक लगाने तथा गौ संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की तैयारियां डीडवाना-कुचामन जिले में पूरी हो गई हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर विशाल शांतिपूर्ण रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।

- विज्ञापन -image description

जिले के सह प्रभारी रवि भार्गव ने बताया कि अभियान को जिले की आठों तहसीलों से व्यापक समर्थन मिला है। सोमवार सुबह वीर तेजा पशु मेला मैदान में जिलेभर के संत-महात्मा एवं गौ भक्त एकत्रित होंगे। सुबह 8 बजे से 9 बजे तक विजय मंत्र का महाजाप किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे शांतिपूर्ण रैली के माध्यम से जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ढाई लाख लोगों ने किया समर्थन

संत रामस्वरूप दास कोलिया ने बताया कि जिलेभर में लगभग 2.50 लाख लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया है। वहीं संत सुदर्शन दास जी महाराज ने बताया कि वीर तेजा पशु मेला मैदान से संत-महात्माओं, गौ भक्तों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रामधुनी के साथ विशाल जनसमूह जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा। इस दौरान गौ माता एवं नंदी महाराज की अगुवाई में हस्ताक्षरित समर्थन पत्र जिला कलक्टर को सौंपे जाएंगे।

- Advertisement -ishan

अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

सुनील माथुर, कमल कुमार पारीक एवं ओमप्रकाश मोदी ने जिले के सभी गौ भक्तों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों एवं आमजन से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन मूल्यों से जुड़ी जनभावना का विषय है। संगठित जनशक्ति के माध्यम से ही समाज की आवाज प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाई जा सकती है।

कुचामन सिटी: क्रेटा कार से 1 किलो 507 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments