Homeनावां शहरनावां सिटी: राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रधानाचार्य दीपक...

नावां सिटी: राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़; मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नावां के प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

29 जून को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।

- विज्ञापन -image description

उपप्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र एवं व्याख्याता गोपालराम दोदवाडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ ने गत शैक्षणिक सत्र में भामाशाह रमेश चंद्र मोर और राजेश गोयल के सहयोग से विद्यालय में लगभग 54 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए। इनमें बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, यूरिनल, स्नानघर, रसोई के लिए तीन ऑटोमेटिक चपाती मेकिंग मशीन, आठ वॉल माउंट फैन, विशाल पुस्तकालय भवन तथा अन्य मरम्मत कार्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य गौड़ की कैशलेस डोनेशन योजना विद्यालय के विकास में बेहद सफल रही है। इस योजना के तहत दानदाताओं से नगद राशि स्वीकार नहीं की जाती, बल्कि आवश्यक सामग्री अथवा सीधे विकास कार्य करवाए जाते हैं। इससे भामाशाहों का विद्यालय पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

- Advertisement -ishan

विद्यालय के विकास में दिया महत्वपूर्ण योगदान

प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ अपने कार्यकाल में विभिन्न विद्यालयों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवा चुके हैं। उन्होंने व्यक्तिगत प्रयासों से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एवं राष्ट्रीय नेता मुकुल वासनिक से पीएम श्री विद्यालय के लिए सात कक्षा-कक्ष सहित एक हॉल की स्वीकृति भी दिलवाई थी।

समय पालन में अनूठी मिसाल, लेट पकड़ने पर ₹5000 का इनाम

एसडीएमसी सदस्य शिवदत्त शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ अपनी नियुक्ति के बाद से आज तक विद्यालय में एक भी सेकंड देर से नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए यह घोषणा भी कर रखी है कि यदि कोई उन्हें विद्यालय में देर से आते हुए देखेगा तो उसे 5,000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़ को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर भामाशाह गोपाल मोर, राजेश गोयल, चंद्रशेखर साबू, गुदड़मल लड्ढा, एसडीएमसी सदस्य श्रीराम तंवर, कौशल्या छीपा, अल्पना अग्रवाल तथा साल्ट डेवलपमेंट एंड वेलफेयर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार जांदू सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने मनाई परिषद् के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments