Wednesday, July 29, 2026
Homeनावां शहरडीडवाना-कुचामन: असम विमान हादसे में नावां क्षेत्र के पांचोता गांव का अग्निवीर...

डीडवाना-कुचामन: असम विमान हादसे में नावां क्षेत्र के पांचोता गांव का अग्निवीर खेमाराम शहीद, गांव में शोक की लहर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दर्दनाक हादसे में नावां क्षेत्र के पांचोता गांव निवासी अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत (22) शहीद हो गए।

- विज्ञापन -image description

विमान हादसे में कुल पांच जवानों की मौत हुई है। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु सैनिक दानिश आलम शामिल हैं। वहीं विमान का सह-पायलट घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। AN-32 विमान का उपयोग सैनिकों तथा सैन्य सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है।

- Advertisement -ishan

खेमाराम की शहादत की खबर मिलते ही पांचोता गांव सहित पूरे नावां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन लगातार वायुसेना अधिकारियों के संपर्क में हैं। परिवार के लोगों के अनुसार खेमाराम का अग्निवीर कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला था और घर में उनके विवाह को लेकर भी चर्चा चल रही थी। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले खेमाराम अपने पीछे माता-पिता, दो बड़े भाई और एक छोटी बहन को छोड़ गए हैं।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि विमान नियमित उड़ान पर था। हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वायुसेना ने जांच पूरी होने तक किसी भी तरह के कयास नहीं लगाने की अपील की है। वहीं दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कुचामन सिटी: हादसा हुआ तो नहीं बचेगी जान…, कोचिंग में सुरक्षित नहीं हैं स्टूडेंट्स, बिना फायर सेफ्टी के चल रही संस्थाएं

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!