Thursday, August 6, 2026
Homeनावां शहरनावां: पगल्या वाले बाबा धाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर,...

नावां: पगल्या वाले बाबा धाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पगल्या वाले बाबा धाम परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

- विज्ञापन -image description

यह आयोजन पगल्या वाले धाम के महंत रामेश्वर दास, रमेशदास त्यागी महाराज एवं योगेश्वर आश्रम मीठड़ी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी, महंत रामेश्वर दास, रमेश दास त्यागी महाराज, नावां तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, जलदाय विभाग के एईएन शांति जाखड़, पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी प्रीतम जोशी, पगल्या धाम समिति के बाबूलाल कुमावत, प्रधानाचार्य दीपक गौड़, प्रधानाचार्य सोहनलाल, हरिओम नवहाल, अधिवक्ता राकेश गुर्जर, ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. रतनलाल सैनी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोतीलाल, नर्सिंग ऑफिसर राजेश कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त योग प्रशिक्षक प्रीतम जोशी ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। योग साधकों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान योग का भी अभ्यास करवाया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में सरकारी कार्मिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और उत्साह का परिचय दिया। इस दौरान समाजसेवी मनोज गंगवाल, अल्पना अग्रवाल, ब्रह्माकुमारी सविता, पुखराज सैनी, सीताराम जांगिड़, बाबूलाल बरवड़, मालचंद मटोलिया, यश सैनी, हितेश सोनी, दीपक लखन, रंजीत चौधरी, भरत लखन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आयोजन की व्यवस्थाओं में प्रशासन के साथ-साथ पगल्या वाले बाबा मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया।

कुचामन सिटी. मुआवजे के नाम पर करोड़ों की भूमि हड़पने का प्रयास, पूरे परिवार के हस्ताक्षर करवाए, थाने में शिकायत दर्ज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!