Friday, June 12, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में एनीमिया मुक्त अभियान, गर्ल्स हॉस्टल में जांच शिविर का...

कुचामन सिटी में एनीमिया मुक्त अभियान, गर्ल्स हॉस्टल में जांच शिविर का हुआ आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् कुचामन शहर शाखा द्वारा परिषद् की स्वास्थ्य पहल “एनीमिया मुक्त कुचामन” के अंतर्गत शहर के झालरा रोड स्थित किसान गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं हेतु एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी देते हुए परिषद के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि शिविर की शुरुआत मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की गई। 

- विज्ञापन -image description

इसके बाद परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन और संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी ने उपस्थित छात्राओं को एनीमिया के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संतुलित आहार, हरी सब्जियों, दालों, फल एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की आवश्यकता से भी अवगत करवाया।

हीमोग्लोबिन की भी जांच, पोषण किट वितरित की

शिविर में उपस्थित सभी छात्राओं की राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन की टीम द्वारा हीमोग्लोबिन जांच कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। जिनका हीमोग्लोबिन स्तर कम पाया गया, उन्हें आयरन टेबलेट एवं पोषण किट वितरित किए गए।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में हाॅस्टल संचालक एवं परिषद् सदस्य रामूराम महला ने भारत विकास परिषद् की इस जनहितकारी स्वास्थ्य पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान राजकीय जिला चिकित्सालय पीएमओ डॉ. बलवीर ढाका के निर्देश पर चिकित्सकीय टीम डाॅ. अमृत गोदारा, लैब तकनीशियन सिकन्दरपालसिंह चौधरी, लैब असिस्टेंट शिवभगवान एवं परिषद् के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सीताराम चौधरी, डाॅ. जीआर मूण्ड, योगेश जाखड़, बजरंग कांटिया का शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

कुचामन सिटी: चितावा प्रकरण को लेकर वकीलों के समर्थन में उतरा जयपुर बार संघ, एसपी को लिखा पत्र

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!