कुचामन सिटी. जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (खारिया) के विकास के लिए 17.25 लाख रुपए के सहयोग पर अंजू देवी दादरवाल को “शिक्षा श्री” एवं जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से सम्मान सुरेश कुमार दादरवाल ने प्राप्त किया।


इसी समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र लाडना को भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय विकास में उल्लेखनीय योगदान देने पर “शाला प्रेरक सम्मान” प्रदान किया गया।

स्व. मांगीलाल दादरवाल ने वर्ष 2005 में न्यू मॉडर्न शिक्षण संस्थान कुचामन सिटी की स्थापना कर शिक्षा सेवा की मजबूत नींव रखी थी।
उनकी स्मृति एवं अंजू देवी दादरवाल के आशीर्वाद से मोहनलाल दादरवाल (दुबई प्रवासी एवं चेयरमैन, न्यू मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप), डॉ. देवीलाल दादरवाल (सरपंच ग्राम पंचायत खारिया एवं जिला महामंत्री भाजपा डीडवाना-कुचामन), रामनिवास दादरवाल, मोतीराम दादरवाल और सुरेश कुमार दादरवाल ने विद्यालय में प्रशासनिक भवन, दो कक्षा-कक्ष, बरामदा सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण करवाकर समर्पित किया।

समारोह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (कुचामन सिटी) भंवरलाल खोखर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (मकराना) बजरंग सिंह, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य, भामाशाह, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






