कुचामन शहर के निकटवर्ती ग्राम हनुमानपुरा स्थित कड़वों की ढाणी में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ आयोजित नौ दिवसीय भागवत कथा महोत्सव के दौरान पूरा माहौल भगवद भक्तिमय हो रखा है।


सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पावन अधिकमास में अनन्त फलदायिनी कथा का अमृतपान कर रहे हैं।

स्थानीय पारीक समाज ने समाज अध्यक्ष भंवरलाल पारीक लोसलवाले के नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष मनोज जोशी के साथ कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर महाराज का माला, साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल व्यास, कमल कुमार पुरोहित, तेजपाल पारीक, भंवरलाल पुरोहित राणासर वाले, ओमप्रकाश पारीक एडवोकेट, चम्पालाल पांडिया, हेमंत पारीक, सुखदेव पारीक सहित पारीक समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कुचामन सिटी: निष्पक्ष जांच एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन






