Friday, June 12, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन-परबतसर के खाद्य व्यापारियों से वसूली, गाड़ी पर लाल पट्टी लगाकर बनते...

कुचामन-परबतसर के खाद्य व्यापारियों से वसूली, गाड़ी पर लाल पट्टी लगाकर बनते थे फर्जी अधिकारी, पुलिस ने तीन को पकड़ा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. रसद विभाग के अधिकारी बनकर दुकानदारों से अवैध वसूली करने वाली एक गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। मामले का खुलासा रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

बताया गया कि आरोपी अपनी गाड़ी पर लाल रंग की प्लेट लगाकर अधिकारियों जैसा रौब दिखाते थे, जिससे दुकानदारों को उन पर शक नहीं होता था। इसके बाद वे दुकानदारों को डरा-धमकाकर रुपए की मांग करते थे। इस संबंध में कुचामन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना-कुचामन जिले के रसद कार्यालय में पदस्थ प्रवर्तन निरीक्षक रामलाल जाट ने कुचामन थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 10 जून को उन्हें सूचना मिली कि परबतसर क्षेत्र में कुछ लोग रसद विभाग का अधिकारी बनकर दुकानदारों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली कर रहे हैं।

कुचामन के पांचवां रोड पर मिले आरोपी

सूचना मिलने पर अधिकारी परबतसर पहुंचे। इसी दौरान जानकारी मिली कि कुचामन के पांचवां रोड पर एक स्विफ्ट कार में सवार तीन व्यक्ति स्वयं को रसद विभाग का अधिकारी बताकर दुकानदारों को डरा रहे हैं। कार के आगे “उपभोक्ता मानवाधिकार” की लाल रंग की प्लेट लगी हुई थी। आरोपी दुकानों से सैंपल लेने और दुकान सीज करने की धमकी देकर रुपए ऐंठ रहे थे।

- Advertisement -ishan

कई दुकानदारों से की वसूली

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने सालासर नमकीन भंडार के मालिक दिनेश सैनी से 1,000 रुपए, प्रजापत मिष्ठान भंडार के मालिक बनवारीलाल प्रजापत से 4,000 रुपए, राधे मिष्ठान भंडार के मालिक देवीलाल से 1,500 रुपए तथा भगवती मिष्ठान भंडार के मालिक सोहन प्रजापत से 3,000 रुपए वसूल लिए।

तीनों आरोपियों की पहचान

मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पहचान छतरसिंह राजपूत, सतीश परिहार, तथा प्रियंश कुमार के रूप में हुई।

प्रवर्तन निरीक्षक रामलाल जाट ने बताया कि आरोपी आम लोगों को ठगने के साथ-साथ राजस्थान सरकार और रसद विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुचामन सिटी पुलिस ने स्विफ्ट कार का गच्छीपुरा तक पीछा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में छतरसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत (38) निवासी पदमपुरा, अजमेर, सतीश परिहार राणा पुत्र गोविंद राणा (48) निवासी किशनगढ़, अजमेर तथा प्रियंश कुमार पुत्र स्व. अखिलेश नारायण कायस्थ (50) निवासी अजमेर शामिल हैं।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार एवं उस पर लगी फर्जी मानवाधिकार प्लेट को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में थानाधिकारी महावीर प्रसाद एवं उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।

कुचामन सिटी: रविवार को होंगे अम्बेडकर विकास समिति की नई कार्यकारिणी के चुनाव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!