Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में महेश नवमी महोत्सव-2026 की उत्साहपूर्ण शुरुआत, 17 दिन तक...

कुचामन सिटी में महेश नवमी महोत्सव-2026 की उत्साहपूर्ण शुरुआत, 17 दिन तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

23 जून को मनाई जाएगी महेश नवमी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित 5159 वाँ महेश नवमी महोत्सव-2026 बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष अंकित शारदा ने बताया कि 17 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत कल रात्रि प्रो कबड्डी लीग से हुई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कबड्डी लीग संयोजक सुमित सोमानी और राघव शारदा ने बताया कि पहला मैच गर्व सोढ़ानी और कार्तिक मूंदड़ा की टीम के बीच हुआ जिसमें गर्व सोढ़ानी की टीम विजयी रही। दूसरा मैच तरुण रांदड और शुभम गट्टाणी की टीम के बीच हुआ जिसमें तरुण रांदड की टीम ने शानदार जीत हासिल की। तीसरा मैच कार्तिक मूंदड़ा और शुभम गट्टाणी की टीम के बीच हुआ जिसमें कार्तिक मूंदड़ा की टीम विजयी रही।

- विज्ञापन -image description

नॉक आउट मुकाबले का अंतिम मैच गर्व सोढ़ानी और तरुण रांदड की टीम के बीच हुआ जिसमें तरुण रांदड की टीम विजयी रही। रोमांच से भरपूर फाइनल मैच तरुण रांदड और कार्तिक मूंदड़ा की टीम के बीच हुआ जिसमें कार्तिक मूंदड़ा की टीम 21-19 के स्कोर से विजयी रही।

कुचामन कॉलेज में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता

महोत्सव के अगले क्रम में कुचामन कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। संयोजक गोविन्द मानधनिया और सूरज भट्टड़ ने बताया कि बैडमिंटन में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संयोजक क्षितिज चांडक ने बताया कि फाइनल मुकाबला गौरांश काबरा और गर्वित करवा के बीच हुआ जिसमें गौरांश काबरा ने शानदार जीत दर्ज की।

- Advertisement -ishan

इसी क्रम में टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। संयोजक श्रीनिधी बिड़ला और तरुण रांदड ने बताया कि टी टी में 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। नॉक आउट राउंड में रोमांचक मुकाबले हुए। संयोजक शरद सोमानी ने बताया कि फाइनल मैच श्रीनिधि बिड़ला और सुशील काबरा के बीच हुआ जिसमें श्रीनिधि बिड़ला ने जीत हासिल की।

बीती रात रस्साकशी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कल रात्रि रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 4 टीमों ने हिस्सा लिया। जोश और उत्साह से भरे खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का परिचय दिया। संयोजक सुमित सोमानी और राघव शारदा ने बताया कि पहला मैच राघव शारदा और रवि गट्टाणी की टीम के बीच हुआ जिसमें राघव शारदा की टीम विजयी रही। दूसरा मैच सुमित सोमानी और तरुण रांदड की टीम के बीच हुआ जिसमें तरुण रांदड की टीम विजयी रही।

संयोजक मयंक कांकाणी ने बताया कि फाइनल मैच राघव और तरुण के बीच हुआ। दोनों टीमों ने गजब के धैर्य और शारीरिक क्षमता के साथ खेल को रोमांचक बना दिया। अंत में राघव शारदा की टीम ने जीत हासिल की।

खेलों के दौरान सभा अध्यक्ष मोहनप्रकाश मालपानी, संपत सोमानी, नंदकिशोर बिड़ला, सुरेश झंवर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान युवा संगठन अध्यक्ष अंकित शारदा, सचिव सूरज भट्टड़, कोषाध्यक्ष श्रीनिधि बिड़ला, पूर्व अध्यक्ष सुमित सोमानी, सुमित काबरा, सुशील काबरा, पवन गट्टाणी, शुभम सोनी, अश्विनी तापड़िया, प्रतीक तापड़िया, गर्व सोढ़ानी सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी को मिले नए DYSP, हजारी लाल खटाना संभालेंगे कमान; मुकेश चौधरी का टोंक तबादला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments