Sunday, May 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में निःशुल्क हड्डी रोग व नेत्र-मोतियाबिंद परामर्श शिविर में 218...

कुचामन सिटी में निःशुल्क हड्डी रोग व नेत्र-मोतियाबिंद परामर्श शिविर में 218 लोग लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल एवं महावीर इंटरनेशनल युवा के तत्वाधान में आयोजित दो अलग-अलग निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में कुल 218 लोगों ने लाभ उठाया। इन शिविरों में हड्डी रोग एवं नेत्र रोग से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

- विज्ञापन -image description
image description

पहला शिविर महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में गुणमाला देवी (स्व. कमलकुमार जैन) पाण्ड्या के सौजन्य से आयोजित 42वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर था। यह शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर के जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन ने सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाश जैन पांड्या, संयोजक वीर संदीप पांड्या, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर नंद किशोर बिडसर, वीर तेजकुमार जैन, वीर प्रदीप गंगवाल एवं डॉ. जितेश जैन द्वारा किया गया।

- Advertisement -ishan

शिविर में मेडता, किशनगढ़, मारोठ, दीपपुरा, सुजानपुरा, बोरावड़, जुसरी, टोरड़ा, लिचाना, कासेडा, मीठड़ी, पांचवा, खारिया, हिराणी, मंडावरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं कुचामन शहर से आए कुल 79 मरीज लाभान्वित हुए। इनमें 37 एक्स-रे तथा 21 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं और सभी को परामर्श प्रदान किया गया।

संस्था के सुभाष पहाड़िया के अनुसार –  इस शिविर के माध्यम से आमजन को महानगरों के ख्यातिप्राप्त डॉक्टरों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई गईं, जिसकी सभी ने सराहना की।

शिविर में वीर रामावतार गोयल, वीर सुरेश जैन, वीर सुभाष गंगवाल, वीर अजीत पहाड़िया, वीरा सीता, आशोक गंगवाल, नरेन्द्र गंगवाल (मीठड़ी), शबाना, जितेन्द्र एवं सुरजीत का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में वीर रामावतार गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर में 139 लाभान्वित

वहीं, दूसरा शिविर महावीर इंटरनेशनल युवा कुचामन सिटी के सौजन्य से जैन स्कूल, पलटन गेट में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर था।

यह शिविर मोहन नेत्रालय जयपुर के तत्वाधान में प्रसिद्ध फैको सर्जन डॉ. सौरभ बोथरा जैन एवं उनकी टीम द्वारा संचालित किया गया। शिविर में कुल 139 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 15 मरीजों का चयन किया गया।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जैन स्कूल के अध्यक्ष कमल दादा पहाड़िया, मंत्री संतोष जैन, महावीर इंटरनेशनल के कोऑर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, युवा अध्यक्ष आनंद आशा सेठी एवं सचिव अजीत पहाड़िया मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महावीर भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना वाचन से हुई।

मंचासीन अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारियों का स्वागत सचिव विकास नीतू पाटनी, कोषाध्यक्ष पारस नेहा पहाड़िया, अर्पित, रॉबिन, शुभम, अमित पहाड़िया, आशीष, दीप्ति, राहुल झांझरी, प्रवीण खुशबू डोसी, विशाल राखी पटौदी, सुनीता गंगवाल, अशोक अजमेरा, सुरेश गंगवाल, तेजकुमार बडजात्या, संपत बगड़िया, कार्तिक गोयल, शुभम, विशाल, सोनम काला, संदीप पांड्या एवं वीरा युथ सदस्यों द्वारा माला, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर किया गया।

मंच संचालन वीर नंद किशोर बिडसर ने किया।

कुचामन अस्पताल में घंटों इंतजार करते रहे मरीज, ज्यादातर डॉक्टर नहीं मिले ड्यूटी पर, कलक्टर से बात होने पर दौड़ते हुए आए अस्पताल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!