Wednesday, May 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में आज रात्रि विश्राम करेंगे प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, 13-14...

कुचामन सिटी में आज रात्रि विश्राम करेंगे प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, 13-14 मई तक जिले के दौरे पर रहेंगे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी मंत्री एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भू-जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी आज बुधवार को जिले के दौरे पर हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

ग्राम रथ अभियान के तहत वे विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों एवं रात्रि चौपाल में शामिल होकर आमजन से संवाद कर रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री चौधरी आज दोपहर 12 बजे भीलवाड़ा जिले के करेडा क्षेत्र से रवाना हुए और दोपहर 3 बजे परबतसर के खुंडियायास पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम रथ अभियान एवं जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके बाद वे शाम 5 बजे खुंडियायास से रवाना होकर शाम 6 बजे मकराना क्षेत्र के ग्राम मिण्डकिया पहुंचेंगे। जहां ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे कुचामन सिटी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

- Advertisement -ishan

कल भी रहेंगे जिले के दौरे पर, रात को वापस पहुंचेंगे कुचामन :-

वहीं प्रभारी मंत्री चौधरी गुरुवार, 14 मई को कुचामन से मेड़ता रवाना होंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे मेड़ता से रवाना होकर शाम 6 बजे लाडनूं क्षेत्र के गेनाणा गांव पहुंचेंगे। जहां वे ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल में भाग लेंगे।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे रात्रि 9 बजे रवाना होकर रात 10 बजे कुचामन सिटी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

मंत्री ने कहा – अधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रमों के दौरान कम वाहनों का उपयोग करें

प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उनके राजकीय दौरों के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य वाहनों का उपयोग नहीं किया जाए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भी राजकीय एवं निजी दौरों में वाहनों का न्यूनतम उपयोग करने तथा यथासंभव वाहन पूल व्यवस्था अपनाने की अपील की।

पानी के लिए तरसते कुचामन क्षेत्र के गांव, लोग बोले- बस प्रचार करने में ध्यान दे रही सरकार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!