Tuesday, May 12, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी...

कुचामन सिटी में अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अंबेडकर भवन में अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, तहसील इकाई कुचामन सिटी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुए।

- विज्ञापन -image description
image description

चुनाव प्रक्रिया जगदीश राय के पर्यवेक्षण एवं दिनेश चंद्र लाडना के निर्देशन में आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description

चुनाव के दौरान उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शंकर लाल मोहनपुरिया को अध्यक्ष, विमल लखन को उपाध्यक्ष, एडवोकेट मदनलाल मांगलोदी को सचिव, छिद्दी सिंह को कोषाध्यक्ष तथा भंवरलाल जाजोरिया को संयुक्त सचिव चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -ishan

बैठक में हेमराज चावला, रतनलाल ढेनवाल, गजेंद्र कांसोटिया, रतनलाल तालापा, पूर्णमल कलावत, संतोष सारवान, ललित मोहनपुरिया, महावीर प्रसाद, राधेश्याम कसौटिया, किस्तुरमल वर्मा, किशनलाल कांसोटिया, भंवरलाल बनिया, ईश्वरलाल डबरिया, कृष्ण मुरारी, भारत, रामनिवास जाटोलिया एवं शंकर लाल चौहान सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इस दौरान संगठन की एकता, विकास एवं समाज सेवा के संकल्प को दोहराया गया।

पानी के लिए तरसते कुचामन क्षेत्र के गांव, लोग बोले- बस प्रचार करने में ध्यान दे रही सरकार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!