Wednesday, June 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार संगोष्ठी, समाज जागरण में पत्रकारिता...

कुचामन सिटी: देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार संगोष्ठी, समाज जागरण में पत्रकारिता की भूमिका पर जोर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मीडिया हाउस विश्व संवाद केंद्र, डीडवाना जिला द्वारा देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष ‘पत्रकार संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

डीडवाना जिला प्रचार प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पत्रकारिता जगत और उससे जुड़े प्रबुद्धजनों को समर्पित रहा।

- विज्ञापन -image description

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य देवर्षि नारद के आदर्शों को आधुनिक पत्रकारिता के संदर्भ में रेखांकित करना है। देवर्षि नारद को ‘त्रिलोक का प्रथम पत्रकार’ माना जाता है, जिन्होंने लोक-कल्याण की भावना से संवाद का प्रसार किया।

कार्यक्रम के दौरान वर्तमान समय में पत्रकारिता की चुनौतियों, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े शिक्षाविद सहित नागरिक सम्मिलित हुए।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जोधपुर प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज कुमार ने बताया कि “पत्रकारिता केवल सूचना का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि समाज के जागरण का माध्यम है। देवर्षि नारद के संवाद की शैली और सत्य के प्रति उनकी निष्ठा आज के युग में भी उतनी ही प्रासंगिक है। पत्रकारिता में सकारात्मकता तथा तटस्थता के साथ जनहित को भी ध्यान में रखा जाए।”

विश्व संवाद केंद्र ने जिले के सभी पत्रकार बंधुओं को इस बौद्धिक चर्चा में शामिल होने का निमंत्रण दिया ताकि एक स्वस्थ और सकारात्मक पत्रकारिता के वातावरण को और सुदृढ़ किया जा सके।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टैगोर एजुकेशन ग्रुप के निदेशक पूरण सिंह रिणवा रहे एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक रामावतार सराफ भी उपस्थित रहे।

कुचामन में ग्लेन इंडिया शोरूम का शुभारंभ, अब शहर में आकर्षक ऑफर्स के साथ मिलेंगे प्रीमियम होम अप्लायंसेज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!