Saturday, May 9, 2026
Homeनावां शहरनावां: मंत्री विजय सिंह ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का लोकार्पण,...

नावां: मंत्री विजय सिंह ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का लोकार्पण, छात्राओं को मिलेगी निशुल्क सुविधा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के अंजनी माता मंदिर के पास शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास का लोकार्पण राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी द्वारा किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में उन्होंने विधिवत रूप से छात्रावास का उद्घाटन करते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर ने बालिकाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त छात्रावास निर्माण पर राज्य सरकार और मंत्री का आभार जताया।

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने महासुख बियानी राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा छात्राओं की सुविधाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

- Advertisement -ishan

प्रधानाचार्य एवं छात्रावास प्रभारी सोहन राज ने बताया कि छात्रावास में कक्षा 9 से 12 तक शहर के किसी भी राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं प्रवेश के लिए पात्र होंगी। छात्राओं को यहां रहने, भोजन तथा विद्यालय तक आने-जाने के लिए निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, साल्ट डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष दिनेश जांदू, पालिका उपाध्यक्ष आनंदीलाल कुमावत, पवन कुमार चौसला, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना अग्रवाल, प्रताप सिंह लूणवा, राधेश्याम माली, नटवर गौड़, अशोक पारीक अटल, महेश बोहरा, बसंत अग्रवाल, अशोक टेलर, जगदीश छापोला, कुलदीप मिश्रा सहित ब्लॉक के सभी संस्था प्रधान मौजूद रहे।

मंच संचालन व्याख्याता रामकिशोर बासिता एवं रजनी टेलर ने किया। अंत में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरलाल सिंह कालेर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

नावां में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, 2724 प्रकरणों का निस्तारण, 24.63 लाख की वसूली

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!