Thursday, May 21, 2026
Homemakranaमकराना पुलिस और ATS ने विस्फोटक से भरी थार पकड़ी, गिरफ्तार आरोपी...

मकराना पुलिस और ATS ने विस्फोटक से भरी थार पकड़ी, गिरफ्तार आरोपी के घर से भी मिला बम बनाने का सामान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. मकराना पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने बुधवार को देवरी के पास नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक थार जीप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।

- विज्ञापन -image description
image description

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के घर से भी अतिरिक्त विस्फोटक सामग्री और बम बनाने में उपयोग आने वाला सामान जब्त किया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार – बुधवार को देवरी के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान देवरी की ओर से आ रही सफेद रंग की थार जीप को रोककर तलाशी ली गई। चालक से वाहन के कागजात और उसमें रखी सामग्री के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने वाहन में विस्फोटक सामग्री होने की बात स्वीकार की। आरोपी की पहचान जाखली निवासी सम्पतसिंह पुत्र हुक्मसिंह (38) के रूप में हुई है।

भारी मात्रा में मिला अवैध विस्फोटक

पुलिस और एटीएस टीम ने वाहन की तलाशी लेने पर थार जीप के पीछे रखे कार्टनों से ‘सुपर शक्ति पावर ई-90 एक्स्ट्रा एनर्जी इमल्शन एक्सप्लोसिव’ के 11 कार्टन बरामद किए। प्रत्येक कार्टन में 200-200 हाई एक्सप्लोसिव गुल्ले भरे हुए थे। इसके अलावा वाहन से 375-375 मीटर लंबाई वाले 5 बंडल रेड वायर, बड़ी संख्या में सेफ्टी फ्यूज तथा 150 डेटोनेटर भी बरामद किए गए। पुलिस ने पूरी सामग्री जब्त कर ली।

- Advertisement -ishan

घर से भी विस्फोटक सामग्री बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपी सम्पतसिंह ने अपने घर पर भी विस्फोटक सामग्री रखे होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और एटीएस टीम आरोपी को साथ लेकर जाखली स्थित उसके घर पहुंची। घर में बने टीनशेड की तलाशी लेने पर वहां रखे कार्टनों से 40 कोडिंग वायर, 15 कनेक्शन वायर, ‘डेजर एक्सप्लोसिव’ के 9 गुल्ले तथा अतिरिक्त लाल वायर बरामद किए गए। पुलिस ने बम बनाने में उपयोग आने वाले इस सामान को भी जब्त कर लिया।

पुलिस थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपी के पास विस्फोटक सामग्री के परिवहन और भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक सामग्री से भरी थार जीप को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

नावां: मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग पास की दुकानों तक फैली, लाखों का नुकसान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!