Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे लोग, सड़कों पर...

कुचामन सिटी: गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे लोग, सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. एक ओर भीषण गर्मी के इस मौसम में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

कई इलाकों में स्थिति यह है कि घरों में तीन-चार दिन तक पानी नहीं पहुंच पा रहा जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले तक पानी की सप्लाई आठ दिन में एक बार हो रही थी और अब भी कई वार्डों में स्थिति सुधरने के बजाय खराब बनी हुई है। कई परिवारों को कई दिनों तक पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा।

इस बीच प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारी निरीक्षण और समीक्षा बैठकों का दावा कर रहे हैं। लेकिन हकीकत ये है कि गतिविधियां केवल कार्यालयों तक सीमित रह गई हैं। जमीनी स्तर पर पानी की बर्बादी रोकने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहे।

- Advertisement -ishan

शहर के कई हिस्सों में पाइपलाइन लीकेज और अव्यवस्थित जल वितरण के कारण हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है, जिसे लेकर आमजन में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन आंखें मूंदकर कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है और गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए लीकेज को तुरंत ठीक किया जाए और पानी की बर्बादी पर सख्त कार्रवाई हो ताकि गर्मी के इस कठिन समय में लोगों को राहत मिल सके।

नागौर-डीडवाना-कुचामन में जल योजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!