कुचामन सिटी. अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सकल जैन समाज के सहयोग से श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।


यह दिवस जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के एक वर्ष 39 दिन के कठोर उपवास के पश्चात राजा श्रेयांस द्वारा आहार कराए जाने की स्मृति में तप, त्याग, संयम एवं दान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सोभागमल गगंवाल एवं देवेन्द्र पहाड़िया ने बताया कि उपाध्याय मुनि विकसंत सागर महाराज के संघ के आशीर्वाद से सोमवार को विविध सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रातः 7:30 बजे कुचामन गोशाला, 8:00 बजे शाकम्भरी माता गोशाला तथा 9:00 बजे समरीयासागर बालाजी गोशाला में गोमाता को हरा चारा, गुड़ एवं जल उपलब्ध कराकर गोसेवा की गई।


इसके अतिरिक्त प्रातः 9:30 बजे एवं सायंकाल अन्नपूर्णा रसोई में 201 जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन एवं मिठाई वितरित की गई। वहीं 11:30 बजे “अपना घर” में निवासरत बीमार, लाचार एवं असहायजनों को अल्पाहार, दोनों समय भोजन, मिठाई, दवाई एवं रात्रि में दूध की सेवा प्रदान की गई। साथ ही संपर्क संस्थान में मूक-बधिर बच्चों को भी भोजन एवं अल्पाहार करवाया गया।
सेवा कार्यों में सोभागमल, सुभाषचंद गगंवाल, देवेन्द्र कुमार, अजित कुमार पहाड़िया, अशोक कुमार, विनोद कुमार, नरेश कुमार झांझरी, प्रदीप काला, अशोक अजमेरा, पवन कुमार गोधा, अशोक कुमार गोधा एवं रवि भार्गव सहित अनेक समाजबंधुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अशोक झांझरी एवं अशोक अजमेरा ने बताया कि सेवा कार्यों में स्व. शांति देवी-धर्मचंद छाबड़ा परिवार, नीलम-अनिल बज परिवार, भानुकुमार-अजित पांड्या परिवार, गोपालचंद-अजित परिवार, पारसमल-पंकज पहाड़िया परिवार तथा जीवदया सेवा समिति ट्रस्ट के कमलकुमार (पुत्र स्व. धर्मचंदजी पांड्या) परिवार सहित कई पुण्यार्जक परिवारों का सहयोग रहा।
अंत में सचिव सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगियों एवं पुण्यार्जक परिवारों का आभार व्यक्त किया।
कुचामन न्यायालय में धरना जारी, जिला न्यायाधीश ने की अधिवक्ताओं से बैठक






