Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, शिक्षा...

कुचामन सिटी में कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, शिक्षा व एकता का दिया संदेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गुर्जर समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता और अधिकारों की चेतना का अलख जगाने वाले आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहर के होटल केसर पैलेस एंड रेस्टोरेंट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में गुर्जर समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने बैसला के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाया।

- विज्ञापन -image description

दीपपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन चेनाराम गुर्जर ने कहा कि कर्नल बैसला का मुख्य उद्देश्य कर्ज मुक्त समाज, शिक्षित मां और स्वस्थ समाज का निर्माण था। उनकी प्रेरणा से आज समाज के युवा आईएएस, आरएएस सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं।

कार्यक्रम में समाज को एकजुट होकर शिक्षा और संगठन के रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान चेनाराम गुर्जर, पत्रकार हरिराम गुर्जर, होटल गोदावरी पैलेस के डायरेक्टर धनराज गुर्जर, श्रीराम गुर्जर, राकेश स्वामी, एडवोकेट छोटूलाल स्वामी, राजेश कुमावत, अजय कुमार, मदनराम गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन को मिला नया कलक्टर, अवधेश मीणा की नियुक्ति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments