Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में विश्व महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान व होली...

कुचामन सिटी में विश्व महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान व होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर होली स्नेह मिलन समारोह एवं नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए हाउजी व विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर होली के रंगों का आनंद भी लिया।

- विज्ञापन -image description

नारी शक्ति सम्मान के तहत सर्वप्रथम त्यागी व्रती महिला के रूप में हीरामणि पार्टोदी का सम्मान किया गया। इसके बाद रानी पाटनी, खुशबू पाटनी एवं कल्पना बज को उनके सामाजिक व उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा विनोद पहाड़िया रहीं।

कार्यक्रम में मंत्री कल्पना बज ने सम्मान प्रदान किए, जबकि कोषाध्यक्ष अंशु पहाड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मेघा पहाड़िया, वर्षा झांझरी व सोनू झांझरी ने किया।

- Advertisement -ishan

अंत में अध्यक्षा रीमा सेठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली आपसी स्नेह, मिलन और सद्भाव का पर्व है। कार्यक्रम के बाद सभी ने सामूहिक रूप से बैठकर भोजन का आनंद लेते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कुचामन सिटी: खाने में देरी पर जेईएन ने पूरे इलाके की लाइट कटवाई, होटल कर्मियों से की धक्का-मुक्की

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments