Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: इण्डियन डिफेंस एकेडमी में लेफ्टिनेंट प्रतीक बेनीवाल का भव्य स्वागत

कुचामन सिटी: इण्डियन डिफेंस एकेडमी में लेफ्टिनेंट प्रतीक बेनीवाल का भव्य स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. दल्ला बालाजी रोड स्थित इण्डियन डिफेंस एकेडमी में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त लेफ्टिनेंट प्रतीक बेनीवाल के प्रथम बार कुचामन आगमन पर अभिनंदन व स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान प्रशिक्षु विद्यार्थियों, अभिभावकों और विभिन्न संस्थाओं के संचालकों ने माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।

- विज्ञापन -image description

एकेडमी के निदेशक गणेश शेषमा ने बताया कि लेफ्टिनेंट बनने के बाद प्रतीक बेनीवाल के पहली बार कुचामन आने पर यह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षु विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट प्रतीक बेनीवाल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सही दिशा में की गई मेहनत ही सपनों को पूरा करती है। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा उन्हें अपने ताऊ और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से मिली है।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का मंत्र दिया। वहीं इण्डियन व आस्था एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन भूराराम शेषमा ने कहा कि किसी राजनीतिक परिवार के बेटे का सैन्य अधिकारी बनना पारिवारिक संस्कार और देशसेवा की भावना को दर्शाता है।

इस मौके पर आस्था स्कूल निदेशक दयाल शेषमा, कर्नल नंदकिशोर ढाका, टैगोर कॉलेज निदेशक राजेश चौधरी, आदर्श कॉलेज निदेशक योगेश जाखड़, नवीन राजस्थान निदेशक धर्मेंद्र चौधरी, केआर निदेशक हितेश्वर जाखड़, हरीश चौधरी, ओमप्रकाश बुगालिया, मेघराज शर्मा, शंकरलाल मेघवाल, कैप्टन किशनलाल कुमावत, सुरेश कुमावत, रणजीत पोषक सहित गणमान्य नागरिक व प्रशिक्षु विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अंत में संस्था सचिव रोहित चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: 8 साल पुराने NDPS केस में बड़ा फैसला: 241 किलो डोडा चूरा तस्करी में दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!