Tuesday, May 5, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राष्ट्रीय किसान महासभा के जिला सचिव बने मुनाराम महला

कुचामन सिटी: राष्ट्रीय किसान महासभा के जिला सचिव बने मुनाराम महला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राष्ट्रीय किसान महासभा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

- विज्ञापन -image description
image description

राष्ट्रीय किसान महासभा की प्रदेश कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कुड़ी की अनुशंसा पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र मंडोलिया ने मुनाराम महला को राष्ट्रीय किसान महासभा का जिला सचिव नियुक्त किया है।

- विज्ञापन -image description

इस नियुक्ति को किसानों के हित में एक अहम और दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है। जिलेभर में संगठन के कार्यकर्ताओं और किसानों में उत्साह का माहौल है। नेताओं का कहना है कि मुनाराम महला लंबे समय से किसानों की समस्याओं, अधिकारों और संघर्षों को लेकर सक्रिय रहे हैं और हमेशा किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाते आए हैं।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र मंडोलिया ने कहा कि मुनाराम महला के संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ से जिले में राष्ट्रीय किसान महासभा को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन किसानों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।

- Advertisement -ishan

नवनियुक्त जिला सचिव मुनाराम महला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कुड़ी सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनेंगे, उनके हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देंगे तथा संगठन को हर किसान तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला, ब्लॉक व ग्राम स्तर के कई पदाधिकारी एवं किसान नेता मौजूद रहे। सभी ने मुनाराम महला को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में किसानों की आवाज़ और अधिक बुलंद होगी।

डीडवाना-कुचामन प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!