Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: 12% आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को...

कुचामन सिटी: 12% आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. माली, सैनी, कुशवाह, सुमन, भोई, मौर्य आदि समाज की ओर से आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में समाज के विभिन्न मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।

- विज्ञापन -image description

चन्द्र प्रकाश सैनी (प्रदेशाध्यक्ष, आरक्षण समिति राजस्थान) ने समाज को अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण देने, महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड को देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार देने तथा बोर्ड में पदाधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति करने की मांग रखी।

- विज्ञापन -image description

इसके अतिरिक्त, संत लिखमीदास महाराज की जन्मस्थली नागौर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने, आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, बागवानी विकास बोर्ड के गठन, फुले दंपति को भारत रत्न से सम्मानित करने तथा भारतीय सेना में सैनी रेजिमेंट के गठन की मांग भी शामिल है।

इस संबंध में रामस्वरूप सोलंकी (महामंत्री ओबीसी मोर्चा, नागौर) ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर समाज की मांगों पर विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: भेरू तालाब क्षेत्र में तेंदुए के बच्चे का मूवमेंट, भीड़ से डरकर जंगल की ओर भागा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments