कुचामन सिटी. श्री हनुवंत राजपूत छात्रावास परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


इसमें दुर्गा सिंह को अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, भवानी सिंह को सचिव तथा मानसिंह राठौड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 12 माह का रहेगा।

साथ ही सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, नाथू सिंह, पृथ्वी सिंह, नरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, श्रीपाल सिंह, कुंदन सिंह, विक्रम सिंह एवं लोकेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया।






