Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सभापति सुरेश सिखवाल को अपनी पहली बोर्ड बैठक में ही...

कुचामन सिटी: सभापति सुरेश सिखवाल को अपनी पहली बोर्ड बैठक में ही विपक्ष ने घेरा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी नगर परिषद की पहली साधारण सभा बैठक में आज सोमवार विपक्ष ने सभापति को घेर लिया और पूरी बैठक का माहौल हंगामेदार हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

जैसे ही सभापति ने एजेंडे की शुरुआत की। विपक्ष ने अतिक्रमण और अन्य मुद्दों को उठाते हुए जोरदार विरोध किया। सभापति सुरेश सिखवाल माइक में चिल्लाते रहे। लेकिन विपक्ष ने उनकी एक भी बात नहीं सुनी। उन्हें अपनी ही अध्यक्षता की बैठक में दरकिनार होते हुए देखा गया।

- विज्ञापन -image description

विपक्ष ने एजेंडे की कॉपियाँ फाड़कर आयुक्त और सभापति के चेहरे पर फेंकीं और ‘आयुक्त मुर्दाबाद’ और ‘सभापति मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

- Advertisement -ishan

इस विरोध ने बैठक का माहौल और भी उग्र बना दिया और सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने सभापति सुरेश सिखवाल और आयुक्त शिकेश कांकरिया पर मनमर्जी चलाने के आरोप लगाए। सभापति के पास उनकी कुर्सी तक पहुंचे विपक्षी नेताओं ने उन्हें घेर लिया। बचाव में बीजेपी के अन्य नेताओं को भी आना पड़ा।

इसके बाद कांग्रेसी पार्षद जहां सदन में ही धरने पर बैठ गए। वहीं सभापति और आयुक्त समेत अन्य भाजपाई पार्षद बैठक समाप्ति की घोषणा करके सदन से बाहर चले गए।

गहमा-गहमी के बीच बहुमत से सारे प्रस्ताव पास

नगर परिषद सभापति ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को लेकर आज बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान शहर के कई विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें बहुमत से सभी प्रस्ताव पारित किए गए।

नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने कहा कि सभापति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कुछ विपक्षी सदस्यों द्वारा विवाद किया गया। लेकिन बहुमत से सभी प्रस्ताव पारित किए गए। कुछ लोगों ने एजेंडे की कॉपियाँ फाड़ी और विरोध जताया लेकिन उन्हें संतुष्ट किया गया।

बोर्ड बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा –

बोर्ड बैठक में विनायक कॉम्पलेक्स से शिव मंदिर तक मार्ग से अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण, सब्जी मंडी को कृषि मंडी में स्थानांतरित करने तथा अतिक्रमण हटाकर पार्किंग स्थल विकसित करने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही अम्बेडकर सर्किल से लुहारिया बास होते हुए गौशाला मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण, पत्रकार कॉलोनी में भूखण्ड आवंटन से संबंधित आवेदनों पर विचार, विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति, नगर परिषद कर्मचारियों की अनुकम्पा नियुक्ति, स्थाईकरण व नियमितीकरण तथा शहर के प्रमुख मार्गों एवं सर्किलों के नामकरण पर भी चर्चा की गई।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!