Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 56 लीटर सरसों का...

कुचामन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 56 लीटर सरसों का तेल सीज, टॉफी-चॉकलेट के लिए नमूने

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के दिशा-निर्देशों तथा जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के आदेश पर आमजन को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

- विज्ञापन -image description
image description

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कुचामन स्थित ऋषभ किराना स्टोर और वर्धमान एग्रो लिमिटेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्धमान एग्रो लिमिटेड से सरसों के तेल का नमूना लिया गया तथा मौके पर ही 56 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। वहीं ऋषभ किराना स्टोर से चटपट मसाला (बच्चों की टॉफी) के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को जन प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी एवं विश्वसनीय विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा पैक्ड खाद्य पदार्थ लेते समय पैकेजिंग तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि अवश्य जांचें।

- Advertisement -ishan

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल एवं सहायक कर्मचारी राजूराम उपस्थित रहे।

नावां पुलिस ने 28 किलो से ज्यादा अवैध गांजा पकड़ा, कुचामन व छत्तीसगढ़ के रहने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!