नावां: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 के अंतर्गत नगरपालिका नावां के सभागार में आज वार्ड संख्या 1 से 25 के लिए शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में पूर्व में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2025 के लंबित प्रकरणों, दिनांक 16.12.2025 तक प्राप्त आवेदनों तथा नवीन आवेदनों के निस्तारण की कार्यवाही की गई। इसके अंतर्गत दिनांक 15.12.2025 को प्राप्त हुए प्रकरणों सहित लंबित मामलों का नगरपालिका नावां द्वारा समाधान किया गया। जिसमें कृषि भूमि नियमन के 4 पट्टे वितरित किए गए।

शिविर के दौरान अधिशासी अधिकारी शिकेश कांकरिया ने राज्य सरकार के आदेशों की पालना में शिविर के उद्देश्य एवं प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी तथा आमजन से अपील की कि वे दिनांक 16.12.2025 से 24.12.2025 तक आयोजित होने वाले शहरी समस्या समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सायरी गांधी, पार्षदगण, उपखंड अधिकारी नावां दिव्या सोनी, अधिशासी अधिकारी शिकेश कांकरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






