कुचामन सिटी. जिला डीडवाना-कुचामन मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि.) के जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष पद के चुनाव रविवार देर रात्रि को कुचामन सिटी में सम्पन्न हुए।


इन चुनावों के दौरान महावीर प्रसाद सोनी ने त्रिकोणीय मुकाबले में तीन सौ से अधिक वोटों से अपनी जीत का परचम लहराया।

स्वर्णकार समाज के सुनील धूपड़ ने बताया कि राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि.) के संगठन मंत्री कैलाशचंद धतूरा के पर्यवेक्षण में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमराज सोलीवाल, मेड़ता सिटी, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी संतोष अग्रोया, अजमेर, गोरधनलाल सहदेव, अजमेर, पुरुषोत्तम तोषावड़, डेगाना तथा चुनाव प्रबंधक कालूराम रोडा, अजमेर के नेतृत्व में चुनाव कराए गए।
उन्होंने बताया कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना, कुचामन सिटी, नावा, मकराना, परबतसर, लाडनू सहित सभी छह तहसील मुख्यालयों से स्वर्णकार समाज के 2197 सदस्यों ने मतदान किया।

स्वर्णकार समाज जिला डीडवाना-कुचामन के चुनाव रविवार को गहमागहमी भरे माहौल में डीडवाना रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में हुए। देर शाम तक चले मतदान में 2929 में से 2197 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
चुनाव प्रबंधक कालूराम रोडा, अजमेर ने बताया कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के जिला अध्यक्ष पद पर महावीर प्रसाद सोनी ने जीत हासिल की। जिलाध्यक्ष पद के लिए नवल किशोर सोनी, महावीर प्रसाद सोनी व परमानंद सोनी के बीच चुनाव हुए, जिसमें महावीर प्रसाद सोनी ने 2197 वोटों में से 967 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।
जबकि नवल किशोर सोनी ने 633 वोट प्राप्त किए एवं परमानंद सोनी ने 597 वोट प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। महावीर प्रसाद सोनी ने नवल किशोर सोनी को 334 वोटों से पराजित किया।
कुचामन सिटी: आदर्श कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव आयोजित






