नावां शहर के उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल को ज्ञापन देकर चिकित्सालय भवन राजास में नहीं बनवाकर नावां शहर में ही बनवाने हेतु भूमि आवंटन करवाने की मांग की।


सदर मोहम्मद रसीद सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम राजास में जहां चिकित्सालय हेतु भूमि आवंटन किया गया है वह शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर है। आमजन के उपचार के लिए इतनी दूर जाना भारी परेशानी का कारण बन सकता है।

लोगों ने राजास में भूमि आवंटन का विरोध करते हुए शहर के भीतर ही चिकित्सालय भवन हेतु भूमि आवंटन करने की मांग की। इसके साथ ही लोगों ने मांग करी कि लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम को स्टेडियम ही रखा जाए और किसी अन्य भूमि पर चिकित्सालय बनाया जाए। स्टेडियम में ट्रैक व लाइट लगाकर विकास कार्य करवाए जाने चाहिए।
इस अवसर पर सदर सहित लुकमान शाह, हारून, रोशन अली, राजू सैयद, इमरान अली, सदीक मनिहार, इरफान अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नावां में भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई
नावां: मिक्सर मशीन से लेकर पिकअप गाड़ियों की चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, शातिर आरोपी गिरफ्तार






