कुचामन सिटी. नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत ने कुचामन के निवासी डॉ. प्रकाश चंद टेलर को डीडवाना-कुचामन जिला समन्वयक पद पर मनोनीत किया है।


यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ललित नारायण आमेटा ने दी।

डॉ. आमेटा ने बताया कि डिजिटल मंच के कार्यकारी विस्तार के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. प्रकाश चंद टेलर इस मंच के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और संगठन की गतिविधियों को डिजिटल स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत ने विश्वास जताया है कि नई जिम्मेदारी के साथ डॉ. टेलर क्षेत्र में युवा सहभागिता और जनजागरण को नई दिशा देंगे।






