Wednesday, May 27, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गौशाला में...

कुचामन सिटी: राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गौशाला में विशेष आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीसमरिया सागर बालाजी गौशाला में विशेष सेवा एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर गौ माताओं का विधिवत पूजन कर उन्हें लापसी, हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल ने सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात गौशाला सचिव मनोज जोशी एवं गौशाला सदस्यों ने सभापति सुरेश सिखवाल, बाबूलाल मारवाड़ा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

- Advertisement -ishan

सभापति एवं उपस्थित अतिथियों ने गौशाला में संचालित सेवाकार्यों की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग एवं योगदान देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भागीरथ कुमावत, नरसी कुमावत, श्रवणलाल सोनी, तुलसीराम कुमावत, हेमंत पारीक, बालकिशन मराठा, मुकेश कुमावत, रामदेव कुमावत, श्रवण कुमावत, रवि सारस्वत, शैतानराम, दशरथ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में गौशाला व्यवस्थापक रामदेव कुमावत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कुचामन क्षेत्र में सड़क सुरक्षा ऑडिट, SH-90 पर संयुक्त निरीक्षण कर विभागों को दिए निर्देश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!