Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मुकेश कुमावत बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव, बोले-...

कुचामन सिटी: मुकेश कुमावत बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव, बोले- भाजपा ने किया कुठाराघात

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. मुकेश कुमावत को प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर क्षेत्रीय पूर्व विधायक एवं पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने पूर्व विधायक स्व. हरीशचंद्र कुमावत के घर पहुँचकर सैंकड़ों कांग्रेसजनों एवं समाज बंधुओं की उपस्थिति में माला व साफा पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। तत्पश्चात् महेंद्र चौधरी द्वारा स्व. हरीशचंद्र कुमावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर महेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व विधायक स्व. हरीशचंद्र कुमावत क्षेत्र एवं कुमावत समाज के कद्दावर नेता थे। इनकी पारिवारिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए इनके छोटे भाई मुकेश कुमावत को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश स्तरीय ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव पद पर इस विश्वास के साथ मनोनीत किया है कि क्षेत्र के कुमावत समाज सहित अन्य ओबीसी वर्ग के लोगों के हक व अधिकार के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर उनका मान बढ़ाएंगे। इससे निश्चित तौर पर कुमावत समाज का कांग्रेस पार्टी के साथ और अधिक जुड़ाव होगा।

- विज्ञापन -image description

मुकेश बोले – बीजेपी ने पिता के साथ किया कुठाराघात

इस अवसर पर मुकेश कुमावत ने बताया कि मेरे पिता नावां सहित नागौर भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाते थे तथा जिले में भाजपा के विस्तार में उनके महत्वपूर्ण योगदान के उपरांत इन्हें जिलाध्यक्ष के पद से आगे कभी कोई जिम्मेदारी न देकर समय-समय पर उनके हितों के साथ कुठाराघात ही किया था। जिससे वो अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इन सबके चलते मैंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे प्रदेश स्तरीय ओबीसी प्रकोष्ठ में महासचिव का जो दायित्व सौंपा है इसका मैं भली-भांति निर्वहन करूंगा तथा पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मुझे मिले दायित्व से जहां क्षेत्र के कुमावत समाज का मान सम्मान बढ़ा है, वहीं अन्य ओबीसी समाज के लोगों में भी अत्यंत नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मैं क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये निरंतर कार्य करता रहूंगा।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर मदनलाल कुमावत सरपंच, गोविंद मारोठिया, आसिफ खान निवर्तमान सभापति, हेमराज चावला निवर्तमान उपसभापति, सुतेन्द्र सारस्वत नगर कांग्रेस अध्यक्ष, उदय सिंह खारिया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील कुमावत, कुमावत युवा शक्ति अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, किशोर कुमावत, मानाराम आईथान, राकेश घोड़ेला, पप्पू राजोरिया, कमल मारवाल, टोडूराम किरोड़ीवाल, दीनदयाल कुमावत, खेताराम माली, जगदीश आईथान, ईश्वरराम सोहू, पंच परसराम, मुन्नाराम फौजी, दुर्गाराम चौधरी, पार्षद जवानाराम, पार्षद श्यामलाल बागड़ा, पार्षद अय्यूब तेली, शंकर मोहनपुरिया, सल्लाराम चौधरी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कुचामन के एफपीओ मैनेजर श्रवण राम को MFOI-2025 में स्टेट ऑनर से किया जाएगा सम्मानित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!