मकराना. ग्राम जूसरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुर्जरों की ढाणी में भामाशाह एवं स्थानीय विद्यालय स्टाफ के सहयोग से विद्यार्थियों को टी-शर्ट वितरित की गईं।


विद्यालय के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यार्थियों को लगभग 30,000 रुपए की लागत से टी-शर्ट प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मकराना के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुक्माराम लेगा, जूसरी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल, जूसरी सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मणराम भाकर, विद्यालय के प्राचार्य मनोज जांगिड़ सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रामनिवास, चैनाराम, मोहम्मद शाहनवाज, गीता, रेखा कुमारी, किरण, सुनीता, निकिता, प्रभुराम, भंवरलाल, पोकरराम, हनुमानराम सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुक्माराम लेगा ने भामाशाह एवं विद्यालय स्टाफ के इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक कार्य की गुणवत्ता की भी प्रशंसा की।

कुचामन सिटी में मेघवाल समाज ने जल निकासी समस्या को लेकर नगर परिषद सभापति को सौंपा ज्ञापन






