डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले के विस्तार के साथ-साथ औद्योगिक विकास का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।


जिले के औद्योगिक विकास के क्रम में जिला कलक्टर ने बुधवार को जिले की कुचामन तहसील के मांगलोदी व परबतसर के भकरी मौलास में रीको के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी किए हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के जिला कलक्टर के निर्देश पर रीको के लिए भूमि आवंटित की गई है।
उन्होंने बताया कि इसके तहत राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) जयपुर की मांग पर तहसील कुचामन सिटी के मौजा मांगलोदी में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 9.00 हैक्टेयर (57 बीघा) भूमि एवं परबतसर तहसील के मौजा भकरी मौलास में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 71.59 हैक्टेयर (447 बीघा) भूमि का आवंटन जिला कलक्टर द्वारा किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देश पर जिले में राजकीय विभागों को कार्यालयों के लिए, विद्यालयों व खेल मैदानों के साथ ही जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि आवंटन का कार्य लगातार किया जा रहा है।
कुचामन सिटी: गौशाला संचालक पर गंभीर आरोप, हिराणी-खारिया ग्रामवासियों ने SDM को सौंपा पत्र






