Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विश्व स्तरीय जांच लैब द्वारा तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का...

कुचामन सिटी: विश्व स्तरीय जांच लैब द्वारा तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल संस्था परिवार  द्वारा सबको प्यार, सबकी सेवा, जीवों और जीने दो उद्देश्य के साथ मानव सेवा को समर्पित तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ आज महावीर भवन पुरानी धान मंडी में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें न्यूनतम शुल्क पर सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच एवं हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

- विज्ञापन -image description

शुभारंभ समारोह में नगर परिषद के सभापति सुरेश सिखवाल, संस्था जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश कुमार जैन, अशोक जैन तथा डॉ. लाल पैथ लैब्स के मैनेजर गणेश धोलामड़ी, अश्विनी मारु और पवन अग्रवाल मौजूद रहे। सभी ने भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महावीर प्रार्थना का वाचन किया।

- Advertisement -ishan

संयोजक सम्पत बगड़िया ने बताया कि शिविर के उद्घाटन अवसर पर सभापति सहित गणमान्यजनों का स्वागत वीर सुनील माथुर, वीर अशोक, वीरा सीता गंगवाल, वीर दिनेश लाडना, वीर रमेश, वीर विजय पहाड़िया, वीर सदीप, वीर निर्मल पांड्या, वीर नरेश जैन, वीर प्रदीप काला, वीर आनंद सेठी, वीरा सरोज पाटनी, वीरा राखी बड़जात्या, मनीषा, कल्पना पहाड़िया आदि ने तिलक व माला पहनाकर किया।

वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि महानगरों जैसी स्वास्थ्य जांच सुविधाएं कुचामन में उपलब्ध होने से आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और लोग उत्साहपूर्वक शिविर का लाभ ले रहे हैं।

कुचामन सिटी: विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर 5 से 7 दिसंबर तक होगा आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!