Sunday, March 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आरोग्य शिविर,...

कुचामन सिटी: राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आरोग्य शिविर, मंत्री विजय सिंह ने किया अवलोकन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी में आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर का अवलोकन कर चिकित्सा विभाग की योजनाओं एवं संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

- विज्ञापन -image description

1105 रोगी हुए लाभान्वित, निःशुल्क जांच व उपचार

आरोग्य शिविर में ओपीडी के अंतर्गत मेडिसिन, गायनी, ऑप्थेल्मोलॉजी, ईएनटी सहित विभिन्न विभागों के विषय विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की बीपी, शुगर एवं कॉमन कैंसर की जांच की गई तथा एनसीडी पोर्टल पर डाटा दर्ज किया गया।

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी रोगियों की पहचान कर आवश्यक जांच की गई एवं निक्षय पोषण योजना के शेष लाभार्थियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज लिए गए।

- Advertisement -ishan

गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए आईएफए एवं कैल्शियम गोलियां दी गईं। साथ ही हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं वजन की जांच सुनिश्चित की गई। सभी गर्भवती महिलाओं का टीडी टीकाकरण एवं शिशु टीकाकरण की प्रविष्टि पीसीटीएस एवं यूविन सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्ज की गई।

शिविर में आने वाले सभी रोगियों की मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के अंतर्गत निःशुल्क जांच व उपचार किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस शिविर में कुल 1105 रोगी लाभान्वित हुए। जिनमें बीपी के 147, शुगर के 134, मौसमी बीमारियों के 307, प्रसूति विभाग के 40, शिशु रोग के 45 तथा नेत्र रोग से संबंधित 39 रोगी शामिल रहे। जांच के अंतर्गत 156 ब्लड टेस्ट, 115 एक्स-रे किए गए तथा 31 यूनिट ब्लड का संग्रहण किया गया। साथ ही 20 लोगों की आभा आईडी बनाई गई।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सुरेश सिखवाल (सभापति, नगर परिषद कुचामन), बाबूलाल कुमावत, पीएमओ डॉ. शकील अहमद राव, नोडल प्रभारी डॉ. प्रहलाद राम, खेता राम (वार्ड पार्षद), नरसीराम कुमावत (वार्ड पार्षद), भागीरथ कुमावत (वार्ड पार्षद), विक्रम राजोरिया, श्रवण सोनी (मंडल महामंत्री), जसराज खुरीवाला, अनिल काला, रूपसिंह राजपुरोहित, मनोहर चावला एवं मुकेश कुमावत उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गौशाला में विशेष आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!