Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया, संगठन की एकता...

कुचामन सिटी में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया, संगठन की एकता और इतिहास पर हुआ मंथन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. स्थानीय कनोई पार्क में आज नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नावां-कुचामन द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस बड़े गरिमापूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

स्थापना दिवस के अवसर पर नावां एवं कुचामन के उपस्थित कार्यकर्ताओं को नावां विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी ने संबोधित करते हुए कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना देश की अखंडता, एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर संगठन के गठन की तत्कालीन आवश्यकता के तहत की गई थी।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धुत, कुकनवाली सरपंच धनाराम फौजी, वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर सिंह शेखावत चावंडिया, युवा पार्षद फजलु रहमान कुरैशी, नगर परिषद उपसभापति हेमराज चावला, महिला कांग्रेस से चंद्रकांता सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -ishan

वक्ताओं ने कांग्रेस के वैभवशाली इतिहास एवं देश की आज़ादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले देशभक्तों को याद करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया।

सभी वक्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नावां विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी, जिला उपाध्यक्ष शेर खान व माधव प्रसाद धुत (नावां), जिला महासचिव बुद्धाराम चौधरी, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ईश्वरराम सोहू, कुकनवाली सरपंच धनाराम फौजी, हिरानी सरपंच मदनलाल कुमावत, भांवता सरपंच देवीलाल मुवाल, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, कुचामन नगर अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत, नावां नगर अध्यक्ष बाबूलाल बजाज, शौकत खान, नगर परिषद पार्षद सुभाष पावड़िया, फजलु रहमान कुरैशी, बुंदू अली, मोहम्मद फारूक टांक, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर, अयूब तबाक, महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर सिंह चावंडिया, दुर्गाराम चौधरी, इमरान लीलगर, सेवादल जिला अध्यक्ष पूजा सोनी, चंद्रकांता, डॉ. दिनेश शर्मा (नावां), बाबूलाल, राकेश जांगिड़, मुन्नाराम महला फौजी, मोहम्मद सलीम छिपा, झाबर महिला, लादूराम डोडवडिया, शैतान सिंह रूपपुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। वहीं भारत माता की जय, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद एवं वंदे मातरम् के नारों से पार्क गूंज उठा।

कुचामन सिटी: मनरेगा और अरावली मुद्दे पर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!