Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति...

कुचामन सिटी: जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति ने किया अभिनंदन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत की ओर से जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

समिति के संरक्षक रामकुमार भूतड़ा एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर मंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का माला, पुष्पगुच्छ, शाल, सम्मान पत्र तथा स्मृति स्वरूप गौमाता की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।

समिति ने मुख्यमंत्री के गौसेवा एवं गौ-संवर्द्धन के प्रति दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए 14 फरवरी को मातृ-पितृ चरण वंदन कार्यक्रम राजकीय विद्यालयों में आयोजित कराने, भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना में सहयोग तथा धार्मिक स्थलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक हस्तियों, कार्यकर्ताओं, अनेक समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, विभिन्न समाज संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आमजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कुचामन सिटी: पेंशनर्स दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों व गुरुजनों का सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments