Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन: दुर्घटना प्रभावित 5 आश्रितों को जिला कलक्टर ने दिए सीएम सहायता...

डीडवाना-कुचामन: दुर्घटना प्रभावित 5 आश्रितों को जिला कलक्टर ने दिए सीएम सहायता कोष के चैक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने गुरुवार को जिले में आकस्मिक दुर्घटनाओं से प्रभावित 5 आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के चैक प्रदान किए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में विभिन्न आकस्मिक दुर्घटनाओं में हताहत हुए पीड़ितों के 5 आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के चैक जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत द्वारा प्रदान किए गए हैं।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि जिले में आकस्मिक दुर्घटनाओं में हताहत (मृतक/घायल) हुए पीड़ितों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर के निर्देशन में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे गए थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के 5 आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिन 5 आश्रितों को चैक प्रदान किए गए, उनमें लाडनूं तहसील के ग्राम सिकराली निवासी प्रेम कंवर, नावां तहसील के लिचाणा निवासी आरती, नावां तहसील के यादवों की ढाणी चौसला निवासी कौशल्या कुमारी, बियानी मोहल्ला नावां निवासी उषा तथा मौलासार तहसील के आकोदा निवासी मूलाराम शामिल हैं।

- Advertisement -ishan

कुचामन में पुलिस को मिला फायरिंग रेंज का पट्टा, जिला कलक्टर ने सौंपी 125 बीघा जमीन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments