Sunday, May 24, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ठेले हटाए, पर अब अवैध पार्किंग ने ले ली जगह

कुचामन सिटी: ठेले हटाए, पर अब अवैध पार्किंग ने ले ली जगह

पुराना बस स्टैंड फिर बना अतिक्रमण का केंद्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में नगर परिषद द्वारा हाल ही में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का असर ज्यादा देर टिकता नहीं दिख रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

कुछ दिन पहले परिषद ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र सहित कई जगहों से ठेले हटाकर दुकानों के बाहर का अतिक्रमण साफ किया था। उस समय उम्मीद थी कि सड़कें सुगम होंगी और ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी।

- विज्ञापन -image description

लेकिन स्थिति उलट साबित हो रही है। जहां पहले ठेले लगे रहते थे, अब उसी जगह फोर-व्हीलर वाहनों की अवैध पार्किंग ने कब्जा जमा लिया है।

- Advertisement -ishan

पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में यह दृश्य साफ देखा जा सकता है –

ठेलों की जगह अब कारों की कतारें खड़ी दिख रही हैं। इससे स्पष्ट है कि अतिक्रमण खत्म नहीं हुआ बल्कि सिर्फ शिफ्ट हो गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने भी हाल ही में सड़क के बीच खड़ी गाड़ियों के चालान काटे हैं, फिर भी लोग खाली जगह देखते ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इस वजह से पैदल चलने वाले हों या वाहन चालक सभी को निकलने में परेशानी हो रही है। पुराना बस स्टैंड जहां वाहनों की आवाजाही लगातार रहती है। वहां स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी रहती है।

शहरवासियों का कहना है कि जब तक ठोस पार्किंग प्रबंधन नहीं होगा और नियमों की सख्ती से पालन नहीं कराया जाएगा, तब तक ऐसी स्थिति बार-बार लौटती रहेगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!