Homeडीडवानाडीडवाना के होटल में मिली सीकर से 8 दिन पहले लापता हुई...

डीडवाना के होटल में मिली सीकर से 8 दिन पहले लापता हुई लड़की

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना: सीकर की पुलिस ने 28 अक्टूबर से लापता 19 वर्षीय युवती को डीडवाना से 8 दिन बाद बरामद किया। युवती अपने दोस्तों के साथ होटल में मिली।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार – युवती 28 अक्टूबर को घरवालों की अनुमति के बिना घर से चली गई थी। घरवाले उसे ढूंढते रहे, लेकिन किसी तरह का पता नहीं चल पाया। युवती के पास मोबाइल फोन था, जिसे उसने इस दौरान बंद रखा।

- विज्ञापन -image description

युवती की खोज में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से उसके जोधपुर जाने का मार्ग सामने आया, लेकिन वहां पहुंचने तक वह शहर से निकल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मेहरानगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों के फुटेज की जांच की और अंततः डीडवाना में उसे ढूंढ निकाला।

पुलिस को युवती डीडवाना के एक होटल में अपने दोस्तों के साथ मिली। युवती ने बताया कि वह घरवालों से बाहर घूमने की अनुमति मांग रही थी, लेकिन मना कर दिया गया, इसलिए उसने बिना बताए घर से निकलने का फैसला किया। पुलिस ने युवती को सुरक्षित पकड़कर मंगलवार को उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments