Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 52 मरीज लाभान्वित

कुचामन सिटी: नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 52 मरीज लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल, भारतीय सेवा समाज राजस्थान व डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 25 नवंबर को महावीर भवन पुरानी धान मंडी में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

स्वर्गीय चुंकी देवी धर्मपत्नी स्व. मांगीलाल गंगवाल की पुण्य स्मृति में नथमल वीरा, सीता वीर, अशोक कुमार वीर और सुभाष चंद गंगवाल परिवार के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 52 मरीजों ने परामर्श व उपचार प्राप्त किया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में दमा, श्वास, जोड़ों का दर्द, गठिया, शुगर, पथरी, लीवर, खांसी सहित अन्य रोगों की जांच की गई। मरीजों की शुगर व बी.पी. जांच कर आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया गया तथा नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ महावीर भगवान की फोटो पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। दानदाता परिवार डॉ. नमन निभेरिया, संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, कैलाश रतनु, वीर सुनील माथुर, वीर कैलाश, वीर संदीप पांड्या, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीरा सरोज पाटनी, इंद्रा गंगवाल, सचिन, रौनक कासलीवाल और महेश लड्ढा ने महावीर प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

- Advertisement -ishan

अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!