नावां शहर. सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई के लिए अब तक उपखंड मुख्यालय एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के छात्रों को या तो चालीस-पचास किलोमीटर की यात्रा रोज करनी होती थी, या अभिभावकों को अपने बच्चों को घर से दूर किसी होस्टल या पीजी में रखना पड़ता था।


इससे बच्चों को यात्रा की थकान और माता-पिता को आर्थिक भार दोनों का सामना करना पड़ता था।

सीबीएसई स्कूल की शुरुआत से खत्म हुआ लंबा सफर
किंतु अब नमकनगरी नावां के शिक्षा क्षेत्र में श्री राधे एजुकेशन ग्रुप ने क्षेत्र की पहली कक्षा बारह तक सीबीएसई स्कूल की शुरुआत के साथ नया अध्याय जोड़ दिया है। इसके लिए सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, नई दिल्ली ने मान्यता का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है।
श्री राधे एजुकेशन ग्रुप के सचिव व अध्यक्ष ने बताया कि संस्थान की कक्षा बारह तक संचालित होने वाली सीबीएसई स्कूल में कक्षा बारह तक साइंस, आर्ट्स, और कॉमर्स के सभी विषयों में संबद्धता दी गई है, और अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जाएगी।

बच्चों को रोज़ाना सीबीएसई पैटर्न की पढ़ाई के लिए कुचामन, फुलेरा, मकराना आदि स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और जयपुर, अजमेर जैसे स्थानों पर घर परिवार से दूर हॉस्टल आदि में रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया विकल्प
श्री राधे एजुकेशन ग्रुप शिक्षा में क्षेत्र के लोगों को अधिक सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण और आधारभूत शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में पहले छोटे बच्चों के लिए बचपन प्ले स्कूल की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, और अब सीबीएसई पैटर्न की सीनियर सेकेंडरी तक क्षेत्र की पहली स्कूल की मान्यता प्राप्त हुई है। इसे अगले सत्र 2026–27 से पूरी सुविधाओं एवं क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा।
वर्तमान में स्कूल श्री राधे एजुकेशन एंव वेलफेयर सोसायटी की संपूर्ण टीम द्वारा वर्ष 2022 से 8वीं कक्षा तक संचालित है। ग्रुप के इस नवाचार से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सीबीएसई पैटर्न स्कूलिंग का विकल्प मिलेगा, जो नावां के छात्रों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी।
डीडवाना: आवासीय विद्यालय में परीक्षा के दौरान नकल का वीडियो, प्रिंसिपल पर आरोप






