Friday, April 17, 2026
Homeनावां शहरनावां: श्री रघुनाथ जी नाड़ा मंदिर समिति की बैठक में कई अहम...

नावां: श्री रघुनाथ जी नाड़ा मंदिर समिति की बैठक में कई अहम फैसले, कार्यकारिणी का भी विस्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के पुराने स्टेशन रोड पर स्थित श्री रघुनाथ जी नाड़ा मंदिर परिसर में बुधवार की रात समिति की बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

समिति के अध्यक्ष महेश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मंदिर विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वप्रथम अध्यक्ष महेश यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करने से पहले पूर्व की कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी लोगों ने सहमति जताई।

- विज्ञापन -image description

इसके पश्चात बैठक में समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर मनीष पारीक, सचिव पद पर महावीर जांगिड़, कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह राठौड़ तथा मीडिया प्रभारी पद पर कमलेश पारीक, कार्यक्रम प्रभारी पद पर नवीन सोनी, सतीश जांगिड़ व मेला व्यवस्था संयोजक गुलाब चंद माली को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के विस्तार का उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंदिर समिति के नियम व शर्तें दर्शाने वाला एक बोर्ड बनवाकर मंदिर प्रांगण में लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया।

- Advertisement -ishan

इसके साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यता शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया। समिति ने आगामी दिनों में मंदिर विकास के लिए सामूहिक सहयोग और जनभागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।

कुचामन सिटी: नौकरी छोड़ो, खुद बन जाओ MP-MLA… सांसद बेनीवाल की फाइल रोकने पर तीन अधिकारियों को नोटिस

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!